सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के आज्ञा मोड़ के समीप जांच के दौरान 259.20 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र के बलराज निवासी नितिन व जिन्द जिले के जुलाना थाना क्षेत्र के नन्दगढ़ निवासी रामभज का पुत्र रवि शामिल है। बताया गया कि होली पर्व को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच चलाया जा रहा है। इस क्रम में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में आज्ञा मोड़ के समीप क्षेत्र में वाहन जांच शुरू किया गया। इस दौरान सामने से आ रही एक कार को रोका गया और जब शक के आधार पर इसकी जांच की गयी तो इसमें छिपाकर रखा गया कुल 259.20 लीटर विदेशी...