सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूता फैक्ट्री के समीप उत्पाद विभाग की टीम वाहन चेकिंग अभियान बुधवार को चलाई। इस दौरान शराब से लदी कार बरामद की गई। बताया जा रहा कि शराब कारोबारियों द्वारा यूपी से शराब हाजीपुर लेकर जाने की सूचना मिली थी। कार से यूपी निर्मित 140 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही कार चालक समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक वैशाली जिले के हाजीपुर का सुजीत प्रकाश व दीपक पटेल है। उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी होली को लेकर शराब का संग्रह कर रहे हैं, ताकि होली में शराब बेचकर अधिक मुनाफा कमाया जा सके। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चेकपोस्ट पर तै...