कटिहार, जनवरी 1 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना पुलिस ने सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम गठित कर मद्य निषेध चेक पोस्ट लाभा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार की तलाशी ली गई तो 116 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। कार चालक राहुल कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रौतारा के रमेली का रहने वाला है। 15 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार समेली एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने मंगलवार की रात लालचंद खैरा वार्ड संख्या 13 निवासी दीपक को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक द्वारा स्मैक की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। मौके पर आरोपी दीपक मं...