मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बटलर रोड में गुरुवार को कार की ठोकर से साइकिल सवार राम प्रसाद राय (55) जख्मी हो गए। वे कांटी थाना के नरसंडा के निवासी हैं। उनकी साइकिल टूट गई। घटना के बाद चालक कार तेजी में लेकर भागा। कई लोग उसकी चपेट में आने से बचे। स्थानीय लोगों ने घायल राम प्रसाद राय को माड़ीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह मझौलिया में एक रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। इस बीच छाता चौक की ओर से आयी कार ने ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.