किशनगंज, जून 8 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन पुलिस ने शुक्रवार को एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। कोचाधामन पुलिस को शराब की एक खेप की गुप्त सूचना मिली थी, कोचाधामन पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। तभी किशनगंज की तरफ से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया,लेकिन कार चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा, पुलिस ने कार को खदेड़ते हुए पाटकोई चौक पर नाका बंदी करते हुए पकड़ा,पुलिस ने जब कार की जांच तो कार की डिक्की से विभिन्न ब्रांड के 118.745लीटर विदेशी शराब को बरामद किया। पुलिस ने मौके से धर्मगंज निवासी 23 वर्षीय अनुज पासवान को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया। कोचाधामन पुलिस के द्वारा शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त व जब्त कार के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.