मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। पड़री और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सिंधोरा गांव के पास कार से शराब की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा। कार से 204 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्कर हरियाणा से बिहार शराब लेकर जा रहे थे। दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पड़री और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग कार में शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने सिंधोरा, सागर सेमर मार्ग पर चेकिंग शुरु कर दी। तभी एक ब्रेजा कार आती दिखाई पड़ी। उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार रोक दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर से 84 बोतल मैजिक मूमेन्ट, 108 बोतल रायल स्टेग व 12 बोतल बलन्डर्स प्राइड बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी रणधीर कुमार...