रांची, जनवरी 9 -- रांची। न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा की अदालत ने कार से लैपटॉप, चार्जर समेत अन्य सामान चोरी करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी धीरज जालान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। आरोपी पर 17 जून 2022 को कांके रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट शॉप के निकट लगी कार से उक्त सामान चोरी करने का आरोप था। घटना को लेकर गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...