पटना, दिसम्बर 9 -- शाहपुर पुलिस ने दियारा के हरशामचक माधोपुर से एक कार से एक राइफल, 20 गोलियां और दो मोबाइल के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान हरशामचक के बद्रीराय के पुत्र जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि हथियार के साथ कुछ लोग हरशामचक की ओर गए हुए हैं। पुलिस सूचना को सत्यापित करते हुए हरशानचक माधोपुर के निकट कार को रोका। पुलिस को देखते ही कार सवार दो लोग भाग गए। जबकि जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में एक राइफल,बीस गोलियां व दो मोबाइल बरामद हुए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार सवार जितेंद्र कुमार गिरफ्तार किया गया। कार से हथियार और गोलियां बरामद हुई। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.