मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएम आवास से 50 मीटर की दूरी पर लिच्छवी होटल के सामने खड़ी कार के चालक को मोबिल गिरने का झांसा देकर गिरोह के बदमाशों ने सीट पर रखा इवेंट एंकर गुलफशां परवीन उर्फ आईशा का पर्स उड़ा लिया। इसको लेकर आईशा ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। पर्स में डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब ढाई लाख के गहने थे। सीसीटीवी में दिखे बदमाशों को चिह्नित करने में पुलिस जुटी है। बालूघाट ब्रह्मस्थान की निवासी इवेंट एंकर आईशा (25 वर्ष) ने पुलिस को बताया है कि सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अपने मित्र की कार से बिरयानी खरीदने गई थी। लिच्छवी होटल के पास गाड़ी लगवाकर बिरयानी खरीदने चली गयी। चालक गाड़ी में ही था। तीन लोग आए, उनमें से एक ने गाड़ी के आगे मोबिल पटा दिया। फिर बोला कि आपकी गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। चालक गाड़ी से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.