आरा, नवम्बर 23 -- -पिपरपाती गंगा नदी घाट क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर बरामद की शराब बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णागढ़ थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात पिपरपाती गंगा नदी घाट क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देख शराब धंधेबाज और चालक भागने में सफल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज वाहन के माध्यम से शराब की बड़ी खेप गंगा घाट के रास्ते कहीं ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 51 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक कार्टन में 48 पीस 180 एमएल की टेट्रानुमा विदेशी शराब पाई गई। इसकी कुल मात्रा लगभग 4...