पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी हरदीप कुमार ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 29 दिसंबर को शाम करीब सात बजे वह अपने घर से परचूनी का सामान लेने गांव में ही एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में ग्राम कैचूटांडा निवासी नसीम अहमद की कार से उसकी बाइक टकरा गई। इस बात को लेकर कार चालक नसीम और अलताफ ने कार से नीचे उतरकर उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...