सहरसा, फरवरी 14 -- सिमरी बख्तियारपुर। एक प्रतिनिधि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की। पुलिस ने उजले रंग की एक अल्टो कार से कुल दस कार्टन में पैक 1140 पीस कफ सिरप जब्त किया। इस दौरान एक तस्कर को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनवर्षा राज की ओर से रानी बाग की दिशा में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भटौनी पुल के समीप वाहन की घेराबंदी कर अल्टो कार को रोक लिया। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप वार्ड संख्या 10 निवासी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.