फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। ट्रैक्टर ट्राली चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगी पुलिस टीमों को सफलता मिल गई। सोमवार को पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। कार से पहुंच कर शातिर ट्रैक्टर ट्राली चुराते थे। गैंग में सात लोग शामिल थे। दो फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के दो ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा से 30 दिसंबर को चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चुराई थी। इसके पहले 22 दिसंबर को खागा कोतवाली के उम्मेदपुर टेनी से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया था। थरियांव थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी विनोद यादव, इंटेलीजेंस विंग प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.