महोबा, दिसम्बर 23 -- महोबा, संवाददाता। संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे पलट गई। कार सवार दूधिया की कार से दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। अजनर थाना के गांव कैथोरा निवासी कंधीलाल राजपूत दूध का कारोबार करता था। मंगलवार को वह गांव से दूध लेकर कार से मुख्यालय आया और यहां दूध देने के बाद वापस गांव जा रहा था। श्रीनगर के ननौरा गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया के नीचे पलट गई। जिससे दूध कारोबारी कार में दब गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में दबे दूध कारोबारी को निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का नाम विनोद कुमारी बताया जा रहा है जबकि बेटी साक्षी, पुत्र सजल ब...