बरेली, फरवरी 13 -- अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कार ने किसान नेताओं से को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों ने चालक को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने किसानों को शांत कराया और चालक को बचा कर ले गई। अमेरिका भारत व्यापार समझौता रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचा। इसी बीच कलेक्ट्रेट में एक चालक कार ले जाने की कोशिश करने लगा। कार का पहिया एक किसान के पैर पर चढ़ गया और कुछ किसानों को टक्कर भी लग गई। इस पर किसान नेता भड़क गए। उन्होंने कार को चारों घेर लिया और उसको पीछे की तरफ धकेलते हुए ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरीके से कार को निकलवाया। किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के...