हापुड़, जनवरी 9 -- क्षेत्र के गांव बिहुनी निवासी आशे ने बताया कि चार दिसंबर को वह अपने घर से बाजार के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव में कार सवार युवक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए।उनका तभी से उपचार चल रहा था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...