फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कसबा से ऑटो सवारी लेकर बुधवार की शाम कमालगंज की ओर आ रहा था। काली नदी पुल के निकट ऑटो चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच ऑटो कार से टकरा गया। कार सड़क किनारे उतर गई। ऑटो में सवार आदर्श व एक युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...