प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के पास शनिवार देर रात बाइक और कार की टक्कर में बाइक चालाक की मौत हो गई। बाइक पर बैठे उसके साथी के साथ ही कार सवार दो लोग घायल हो गए। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेश कुमार और 38 वर्षीय अनिल रजक अपनी बाइक से अमरगढ़ बाजार जा रहे थे। रात करीब आठ बजे अमरगढ़ की ओर से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों लोगों के साथ ही कार सवार ढकवा के लालचंद जायसवाल और छतौना के आफताब आलम घायल हो गए। हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ ले जाया गया। वहां अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...