गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। शनिवार की दोपहर मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भेंटुआ के खंडहर गांव निवासी मिलिंद प्रकाश अपने भाई आनंद प्रकाश के साथ कार से कहीं जा रहे थे। जामों-भादर चौराहे के करीब एक पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दोनों वाहनों पर सवार लोगों को चोट नहीं आई। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़ मौके से भाग गया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.