बरेली, जनवरी 29 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री करने आ रहे कार सवार परिवार को दबंगों ने घेर लिया। बेरहमी से पीटते हुए मां बेटे को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है दबंगों ने ढाई लाख की नकदी भी लूट ली। पुलिस हादसे के बाद झगड़े के मामला बता रही है। लाठी लेकर दौड़ते हुए दबंग का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित परिवार के मुताबिक भुता के आकाश ने कस्बे के प्रेमपाल से प्लाट खरीदा था। गुरुवार को आकाश अपनी मां सावित्री देवी के साथ कार से फरीदपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय आ रहे थे। कार आकाश का भाई कुलदीप चला रहा था। उनकी कार भुता फरीदपुर रोड पर स्थित भसोकर गांव के सामने पहुंची। इसी दौरान भूसा से भरी बैलगाड़ी को बचाने को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है भूसा गाड़ी ले जा रहे लोगों ने गांव के अन्य लोगों को बुला दिया। उ...