हमीरपुर, जनवरी 15 -- मौदहा, संवाददाता। साइड न देने पर बाइक सवारों ने कार ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर चाकू मार दिया। जिससे कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर किया। कस्बे के दुर्गापुरी मुहल्ला निवासी 28 वर्षीय प्रशांत कुशवाहा पुत्र शारदा प्रसाद बुकिंग में कार चलाकर अपना परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार शाम प्रशांत कार लेकर मालिक के घर खड़ी करने जा रहा था, तभी बड़ी देवी मराठीपुरा मुहल्ले के पास सामने से दो बाइकों में सवार छह युवक आ धमके। साइड में जगह न होने पर प्रशांत ने कार सड़क से नहीं उतारी, जिस पर बाइक सवार नाराज हो गए और कार के आगे बाइक खड़ी कर गाली-गलौज करते हुए प्रशांत को कार से बाहर खींच लिया। इसी दौरान एक युवक ने प्रशांत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.