रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोप पंप के पास स्कूटी सवार को कुचलने वाले आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अली जोहेब है। वह पुंदाग इलाके का रहने वाला है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर को पेट्रोल पंप परिसर में विवेक तिर्की और कार चालक अली जोहेब के साथ विवाद हो गया था। दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई थी। इसके बाद कार चालक ने स्कूटी सवार को कुचलते हुए भाग गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विवेक को एक निजी अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गयी थी। मामले में कार चालक के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.