पीलीभीत, जनवरी 22 -- बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर ईदगाह चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंसरा निवासी लबी बाबू पुत्र राकेश कुमार व गांव का ही जितेंद्र पुत्र रघुवीर 26 बीते मंगलवार की सांय अमृता में एक दावत में गए हुए थे। रात्रि में बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी बरेली मार्ग पर ईदगाह चौराहे के निकट तेज रफ्तार का आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे लबी बाबू की कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.