दरभंगा, नवम्बर 23 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के सोनहद गांव में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी 12 साल की बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जाती है। मृतका की पहचान सोनहद गांव निवासी लक्ष्मण कामती की 12 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। खुशबू तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और माता-पिता की इकलौती बेटी थी। खुशबू की मौत की खबर सुनकर उसकी चाची गुड़िया देवी तथा मौसी काजल देवी की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बेनीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रही महिलाएं मौके पर पहुंचीं। उनकी सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर हुंचे। उधर, बच्ची का शव देखकर उसकी मां चीख-पुकार करने लगी। इस घट...