कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार में नए साल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुरसेला थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम घटना हुई। जब कार से उतरते ही युवक पर गोलियों की बौछार कर दी गई। बदमाशों ने 5 राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि सागर झा उर्फ मिठ्ठू झा बेटी के जन्मदिन के लिए केक लेने आया था, तभी हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक भी अपराधी है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवॉर से भी जोड़कर देख रही है। चश्मदीदों के मुताबिक महज 10 से 15 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल पर पुलिस को गोलियों के कई खोखे मिले हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की...