बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के समीप छापेमारी कर मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की रात कार समेत विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।उत्पाद विभाग की टीम कार व शराब को जब्त कर दोनों से पूछताछ कर रही है। मद्य निषेध उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि कार चालक जावेद आलम और सह चालक संदीप कुमार गिरी को गिरफ्तार किया गया है। जावेद पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर कटहरिया वार्ड एक का रहने वाला है, जबकि संदीप कुमार गिरी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गंगा पिपरा वार्ड आठ का निवासी है। कार से नौ कार्टन विदेशी शराब व जब्त हुई है। प्रत्येक कार्टन में 180 मिलीलीटर के 48-48 बोतल ऑफीसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की है। इसकी कुल मात्रा 77.66 लीटर है। उन्होंने...