गिरडीह, जनवरी 20 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। चुनावी दिनों में जनता को वायदों का सब्जबाग दिखाकर राजनीतिक दल के नेता सांसद तथा विधायक बन जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद आम जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं रह जाता। जनप्रतिनिधियों से मोह भंग हो चुके रेम्बा के ग्रामीणों ने कार सेवा तथा आपसी चंदा से ऐतिहासिक बाबा जी पोखर की सफाई तथा मरम्मत करने का अभियान बुधवार से शुरू किया। यहां यह बता दें कि रेम्बा गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड का प्रमुख ग्रामीण बाजार है और आसपास के दर्जनाधिक गांवों के लोगों का जुड़ाव बना रहता है। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता राहुल राम, पवन राम, लाटी तुरी, बिगन राम, रोहन तुरी, शोभा राम, रविंद्र तुरी, अजय बर्णवाल, सिकंदर राम सहित कई लोगों ने बताया कि रेम्बा मठ काल से ही स्थित बाबा जी पोखर यहां का ऐतिहासिक धरोहर है। सैकड़ों ग्रामी...