सुपौल, दिसम्बर 31 -- प्रतापगंज। थाना क्षेत्र में सोमवार रात को थाना पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त कार्रवाई में 990 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई। पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर शंकर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान देखा गया कि एक सफेद रंग की वेगन आर कार (बीआर 38 एन 9354) अवैध शराब की खेप लेकर आ रही थी। तस्करों ने पुलिस को देख कार छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस और चौकीदारों ने पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार की जांच में 11 लाल रंग के प्लास्टिक के बोरे मिले, जिनमें प्रत्येक में 90-90 बोतल शराब थी। कुल मिलाकर 990 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार और शराब को जब्त कर थाना लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...