बगहा, फरवरी 3 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता नगर के सुप्रिया रोड में छापेमारी कर मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह कार सहित 10 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर आर्यन राज ने बताया कि कार पर लोड 86.40 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में बैरिया थाना क्षेत्र के फुलझरिया निवासी आनंद कुमार व बगही निवासी चंद्रशेखर सिंह शामिल है। एफआईआर दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त शराब एट पीएम टेट्रा पैक है। शराब बैरिया की ओर से लाई जा रही थी, जिसे मोतिहारी ले जाने की साजिश थी। सूत्रों के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को सुबह में गुप्त सूचना मिली कि शराब के धंधेबाज कार में शराब छुपा कर बाहर ले जाने की फिराक में है। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.