पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गुलड़िया भिंडारा निवासी मोहम्मद अय्यूब ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र मोहम्मद फय्यूम 29 दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा हुआ था। तभी वहां पर एक कार में सवार चार से पांच लोग आए और उसके पुत्र को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी उसको भिंडारा मंदिर के पास छोड़कर चले गए। उसके पुत्र ने घर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वह लोग थाना न्यूरिया पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया है। थाना प्रभारी न्यूरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...