रामपुर, नवम्बर 23 -- रामपुर। खौद का मझरा निवासी राजेंद्र अपनी दुकान पर गया था। कुछ अज्ञात लोग कार में सवार होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे के पाइप से राजेंद्र पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...