फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद में लग्जरी गाड़ियों की खिड़कियों पर बैठकर खुले में स्टंटबाजी करने का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक-युवतियों का एक ग्रुप करीब 12 गाड़ियों के साथ सड़क पर स्टंट करते हुए रील बना रहे थे। अमृता अस्पताल से सेक्टर-29 की ओर जाने वाली सड़क का ये वीडियो बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने इस मामले में कई गाड़ियों के पोस्टल चालान किए है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने तीन गाडि़यों नंबर ट्रेस कर उनके चालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज अन्य अन्य कारों की तलाश भी शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक-युवतियां चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर, खिड़कियों पर आधा लटककर और कुछ कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे थे। कई युवक-युवतियां सड़क पर रील बनाने में मशगूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.