औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर रोड नहर पुल के पास कार सवार युवक आशुतोष तिवारी को दिनदहाड़े गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल आशुतोष को घटना वाले दिन जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया था। सोमवार को वह घर वापस आ गया। शनिवार दोपहर कार पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल ने बताया था कि दो बाइकों पर सवार युवकों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें कार में कई गोलियां लगी और एक गोली उसे भी लगी थी। घायल आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा अवस्थी, राधे और प्रह्लाद श्रीवास्तव निवासी करमपुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि घटना से कुछ दिन पहले मिहौली और करमपुर के बीच विवाद हुआ था, जिसकी वजह से पुरानी रंज...