बुलंदशहर, जनवरी 7 -- ककोड़। जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कपना निवासी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ अपनी कार में चोला क्षेत्र स्थित बंचावली पैट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने जा रहा था। ककोड़ थाना चौराहा निकलते ही एक अज्ञात कार ने ओवरटेक कर कार आगे लगा दी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले कार सवार नामजद युवक व उसके आठ दस अज्ञात साथियों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। मारपीट में उसको गंभीर चोंटे आई। कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.