नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पैरामाउंट सोसाइटी के सामने कार सवार युवक को रास्ते में रोक कर हमला किया गया। पीड़ित ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदराबाद के बुटैना गांव निवासी भरत पंवार तीन जनवरी को अपनी कार से घर जा रहे थे। वह पैरमाउंट सोसाइटी के गेट नंबर एक के पास पहुंचे। इस बीच कार में सवार होकर आए सिद्धार्थ और आदित्य ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की कार को रुकवाकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस बीच आरोपियों ने पीड़ित की कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आर...