नोएडा, मार्च 15 -- होली खेलने के दौरान हुआ था विवाद हॉस्टल संचालक ने केस दर्ज कराया ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल में होली खेल रहे छात्रों का रास्ते से गुजर रहे कार सवार युवकों से झगड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद कार सवार युवकों ने अपने साथियों के साथ हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा और तोड़फोड़ की। हॉस्टल संचालक ने पांच युवकों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। नॉलेज पार्क क्षेत्र में हॉस्टल चलाने वाले अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि शुक्रवार को हॉस्टल में रहने वाले छात्र होली खेल रहे थे। इसी दौरान यहां से कुछ युवक कार में सवार होकर निकल रहे थे। छात्रों का कार सवार युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। संचालक ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके कुछ देर बाद कार सवार युवक अपने कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.