नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 स्थित रेस्टोरेंट की संचालिका ने कार सवार युवकों पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी जानबूझकर रेस्टोरेंट के बाहर लघुशंका करते हैं। महिला ने पुलिस को इसका वीडियो भी उपलब्ध कराया। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बीते दो सालों से सेक्टर-18 में शाकाहारी रेस्टोरेंट का संचालन कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से पास स्थित कैफे के कुछ ग्राहक बार-बार उनके रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार सवार युवक फिर से उनके रेस्टोरेंट के बाहर आए और तेज आवाज में गालियां देने लगे। इससे वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारी डर गए। जब रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.