प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कार सवार युवकों ने टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहे पिकअप चालक को पास न देने पर गुरुवार रात मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब डेढ़ बजे राजापाल चौराहे से कार सवार सदर मोड़ की ओर जा रहे थे। टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहे पिकअप चालक ने उन्हें पास नहीं दिया। तेलिया चौराहे के पास सामने से ट्रेलर आने के कारण पिकअप चालक रुक गया तो कार सवार उसे पीटने लगे। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। भुलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...