लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- रजागंज, संवाददाता। मुर्तिहा गांव में शनिवार देर रात करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब अल्टो कार से आए चार युवकों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही गोला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तीन युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया था। मामले में हल्का इंचार्ज विजेंद्र पासवान ने बताया कि कार सवार युवक लखीमपुर के निवासी थे, जिनमें एक युवक गोला क्षेत्र का भी शामिल था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी युवक शनिवार रात मलवा ढाबा पर भोजन करने के बाद लखीमपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि गूगल मैप्स के सहारे जाते समय उनकी कार गलत दिशा में चली गई और एक खंदक में फंस गई। कार को बाहर निकालने के प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध गतिविधि करते दे...