गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव डबाना से कार सवार बदमाश सात बकरे चोरी करके ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव डबाना निवासी शौकीन खां ने बताया कि ईद के लिए बकरे बिक्री के लिए लाए थे। कार सवार बदमाश आए बकरों को कार में भरकर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार सवालों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...