काशीपुर, अप्रैल 9 -- काशीपुर। एक कार सवार पर दो लोगों द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा निवासी उस्मान पुत्र शरीफ अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 18 फरवरी को वह काशीपुर से अपनी कार से वापस घर जा रहा था। इसी बीच श्मशान घाट के पास रास्ते में एक अन्य कार ने आगे आकर उसका रास्ता रोका। कार से निकले गुलशेर और जाकिर ने उसकी कार की चाबी निकालकर उसपर हमला कर दिया। जिससे उसकी आंख में चोट आई। बताया कि हमलावर गाड़ी से उसका पर्स निकालकर ले गए और मोबाइल तोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुंडा थाना पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.