संभल, जनवरी 4 -- नखासा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी लक्की शर्मा ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके घर चिनाई का काम चल रहा है। शनिवार शाम वह अपनी कार में सवार होकर राजमिस्त्री रमेश निवासी अख्तियारपुर तगा को रुपये देने जा रह था। कल्याणपुर चौराहे के पास पहुंचने पर कार खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने उसके ऊपर कई राउंड फायरिंग कर दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे, तो आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी संजीब बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर हर्षित त्यागी व एक अज्ञात के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...