लखनऊ, दिसम्बर 10 -- इटौंजा इलाके में मगंलवार रात कार सवार आयुष और उनके परिवारीजनों को बाइक सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोका। बोनट पर डंडे बरसाए। इसके बाद तीनों को जमकर पीटा। आरोप है कि पत्नी और मां के हमलावरों ने जेवर लूट लिए। पुलिस ने लूट का मामला संदिग्ध है। हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। बुद्धेश्वर निवासी आयुष निजी कंपनी कर्मी हैं। उनकी पत्नी साधना के मुताबिक मंगलवार रात वह पति और सास उर्मिला के साथ मायके शिवपुरी से ससुराल जा रही थी। इस बीच इटौंजा कठवारा मार्ग पर शाहपुर के राजा गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोका। बोनट पर लाठियां बरसाई। कार का गेट खुलवाकर खींच लिया। जमकर पीटा। साधना ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और सोने का लाकेट व बाले छीन लिए। हमले से वह अचेत होकर मौके पर गिर पड़ी। पति क...