नोएडा, अक्टूबर 5 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। होशियापुर गांव में मामूली विवाद पर कार सवार युवक ने शनिवार को सफाईकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर डराने लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब 54 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कूड़ा गाड़ी और सफेद फार्च्यूनर कार खड़ी दिखाई दे रही है। उसके पास तीन लोग और मोरना का रहने वाला सफाईकर्मी संजीव कुमार खड़ा दिख रहा है, जबकि अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा है। तीन में से एक कार मालिक लाल टीशर्ट पहने बहलोलपुर का योगेश यादव सफाईकर्मी से कह रहा है कि मैंने तुझसे क्या कहा, इस पर सफाईकर्मी कह रहा है कि मैंने कुछ नहीं कहा, केवल कार पीछे करने को बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.