झांसी, जनवरी 12 -- चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। झांसी-कानपुर एनएच पर बीती देर रात गांव बरल के पास के बाइक से आए नकाबपोश कार सवार गुटखा कारोबारी के मुनीम से रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमा भी अलर्ट हुआ। पूरी रात एसओजी टीम के साथ नाकेबंदी कर चेकिंग की। बैग में कितनी रकम है। इसका अब तक पता नहीं चल सका है। झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जुगयाना निवासी विष्णु गुप्ता गुटखा के बडे़ कारोबारी हैं। उनके यहां जालौन के उरई के रहने वाले सर्वेश कुशवाहा मुनीम हैं। रविवार को वह व्यापारियों से तकादा करने साथी रक्सा निवासी विकास पाल के साथ जालौन गए थे। उरई, एट फिर झांसी के पूंछ और समथर से कारोबारियों से माल के रूपए के पैकेट लिए। उन्हें बैग में रखकर दोनों वापस आ रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर सेम...