मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां चौकी के पास शनिवार को कार सवार की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र बसंत लाल अपने कार से किसी कार्य से मिर्जापुर गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। नटवां पुलिस चौकी के पास एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तब तक बाइक से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। मनबढ़ों ने जयप्रकाश को कार से बाहर निकाला और लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हमलावर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल जयप्रकाश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...