गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रोडरेज का मामला सामने आया है। स्कूटी से कार मामूली रूप से छू गई, जिसके बाद स्कूटी सवार ने कार सवार को रोककर चालक के सिर में ईंट मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 31 दिसंबर को पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सरस्वती कॉलोनी साहिबाबाद के रहने वाले अनमोल के अनुसार 19 दिसंबर को वह अपने पिता अनिल कुमार के साथ कार से किसी काम से वसुंधरा स्थित फॉर्म पर जा रहे थे। कार उनके पिता चला रहे थे। बुद्ध चौक पर पहुंचे तो साइड से एक स्कूटी सवार आया। उसने उनके पिता को गाली देते हुए कार साइड में करने के लिए कहने लगा। पिता ने कार साइड से लगाई और गाली देने के लिए मना किया। इस पर स्कूटी सवार ने पास में पड़ी ईंट उनके पिता के सिर में मार दी। इसमें उनके पिता बुरी तर...