शाहजहांपुर, मार्च 23 -- खुटार। जिला लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के गांव पंचवटी निवासी जनरैल सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को वह थाना क्षेत्र के चड्डा फार्म अपने परिवार सहित कार से शादी समारोह में गया था। शाम को घर वापस जाते समय मैलानी रोड पर नरौठा देवीदास गांव में ई रिक्शा ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर ई रिक्शा चालक ने अपने पिता प्रीतमपुर निवासी अनीस व नरौठा देवीदास निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी मोहम्मद उमर सहित 25 30 अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जनरैल सिंह ने महिलाओं से अभद्रता करने और पगड़ी खींचकर उसके धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया। जनरैल सिंह ने बताया कि मारपीट और धक्का मुक्की में एक सोने की चैन व दो कुंडल भी गिर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.