मैनपुरी, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के निकट स्थित एक मोहल्ले में होली मिलने के बाद लौट रहे कार सवार लोगों पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, दलित उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के शंकर टॉकीज वाली गली निवासी कुलदीप जाटव पुत्र राजेंद्र सिंह जाटव ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ पुलिस लाइन के निकट स्थित कटहल वाली गली में अपने रिश्तेदारों के यहां होली पर मिलने गया था। वापस लौटते समय नगला पजाबा निवासी मनजीत पुत्र केदार सिंह, सुनीता पत्नी केदार सिंह, अभिषेक, अश्विनी पुत्रगण सुघर सिंह, अनीता पत्नी सुघर सिंह, सतीश, सुरेश पुत्रगण भगवान सिंह, सनी पुत्र सुरेंद्र सिंह, जयप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.