बुलंदशहर, फरवरी 15 -- पहासू में खुर्जा मार्ग पर बाइक टच होने से गुस्साए कार सवारों ने बाइक सवार दो युवकों की जम कर पिटाई की। मारपीट में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है। पहासू क्षेत्र के गांव नगला बिजलीघर निवासी अमित व विश्वजीत बाइक से पहासू से घर लौट रहे थे,उनकी बाइक के आगे चल रही कार अचानक रुक गयी,जिसकी वजह से बाइक कार से टच हो गई। कार में बैठे युवकों ने बाइक सवार लोगों को जाति सूचक शब्दों के साथ मारपीट करने शुरू कर दी। मारपीट में अंकित का जबड़ा टूट गया तथा विकास भी गम्भीर घायल हो गया। घायलों को स्थानीय सीएचसी से बुलंदशहर जिला अस्पताल भेज दिया।पीड़ितों की तहरीर पर गांव बनैल निवासी कार सवार हिमांशु तथा प्रियांशू पुत्र अरविंद राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हेम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...